| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

हौसपुर नगली स्थित बरमजार में जनाब मौलाना मुरशिदना इल्हाज हजरत सूफी सरदार हुसैन उर्फ काले कपड़े वाले मियां देहलवी साहब आजाऐबी के 36वें उर्स-ए-मुबारक का आयोजन

 

36वें उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 22 और 23 अगस्त को

रिपोर्ट—रफीउल्लाह खान, रामपुर।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24।

रामपुर। हौसपुर नगली स्थित बरमजार में जनाब मौलाना मुरशिदना इल्हाज हजरत सूफी सरदार हुसैन उर्फ काले कपड़े वाले मियां देहलवी साहब आजाऐबी के 36वें उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार 22 अगस्त, शनिवार को बाद नमाज मगरिब महफिल-ए-मिलाद शरीफ और बाद नमाज ईशा महफिल-ए-समा आयोजित होगी। वहीं 23 अगस्त, रविवार को बाद नमाज फज्र कुरआन-ए-पाक की तिलावत और कुल शरीफ होगा। इसके बाद महफिल-ए-समा तथा बिरादरान-ए-तरीकत की ओर से चादर पेश की जाएगी।


कार्यक्रम में दोपहर 2:30 बजे विसाले कुल और तकसीम-ए-तबर्रुक के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मुतवल्ली एवं गद्दीनशीन सूफी सलामत मियां हाशमी ने मुरीदों और बिरादरान-ए-तरीकत से कार्यक्रम में शामिल होकर सवाब-ए-दारेन हासिल करने की अपील की है।


कार्यक्रम की जानकारी हजरत मौलाना सूफी सरदार मियां के पौत्र मोहम्मद राकिम खां, एडवोकेट एवं सोशल एक्टिविस्ट, निवासी सराय गेट, रामपुर की ओर से दी गई। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उर्स में शिरकत करने की अपील की है।

रिपोर्ट—रफीउल्लाह खान, रामपुर।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज